फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।स्मार्ट सिटी में मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दोपहर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई।इससे ठिठुरन बढ़ गई। बारिश के बाद चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को कंपकपी छुड़ाई। सुबह से रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। दोपहर में करीब एक घंटा तक मध्यम श्रेणी बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 15, जबकि न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना की थी। इसके चलते सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और हवा पूरी तरह बंद थी। सुबह करीब 9:00 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रुक-रुक कर ...