फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। शहर की स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने के लिए सेक्टर-आठ में बहुमंजिला सुपरस्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा। जहां सभी गम्भीर बीमारियों का उपचार सस्ती दरों पर होगा। शनिवार को सेक्टर-12 में आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शिक्षा, खेल, सड़क, पानी आदि को लेकर भी अनेक घोषणाएं की। रैली का आयोजन राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने किया। सेक्टर-8 में बनने वाला बहुमंजिला सुपरस्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां गंभीर बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल के बनने से मरीजों को दिल्ली के बड़े अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.