फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में टीबी के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी काफी चिंतित हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष जिले में टीबी के मामलों में करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2024 में जहां 9410 मरीजों की पहचान हुई थी, वहीं पिछले वर्ष यह संख्या बढ़कर 10649 तक पहुंच गई। वहीं इस वर्ष के पहले तीन महीनों में ही 2131 नए मरीज सामने आ चुके हैं। टीबी के बढ़ते मामलों के पीछे स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। खासकर बीके अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। यहां टीबी के लिए अलग से विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को सामान्य ओपीडी में ही इलाज कराना पड़ता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.