फरीदाबाद, जनवरी 12 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में मंगलवार को लोहड़ी पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहर में करीब दो हजार से अधिक स्थानों पर लोहड़ी के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। पंजाबी समुदाय के लोगों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घरों, कॉलोनियों, सोसाइटियों और बाजारों में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। जगह-जगह लकड़ियां, मूंगफली, रेवड़ी, गजक और तिल से बने व्यंजनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। एनआईटी क्षेत्र सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में लोहड़ी को लेकर विशेष चहल-पहल है। एनआईटी 1, 2, 3, 5, सेक्टर-7, 8, 9, 10, 15, 16, 21, 28, 30, 31,37 और ग्रेटर फरीदाबाद के विभिन्न सेक्टरों में सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.