फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर में आई तेज आंधी और उसके बाद हुई बारिश व बूंदाबांदी से तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। बूंदाबांदी से गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया।सुबह से ही आसमान साफ था और तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था। सुबह के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी के बीच दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और काले बादलों ने सूरज को ढक लिया। बादलों के छाने के साथ ही तेज धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जो देखते ही देखते आंधी में बदल गईं। करीब 30 मिनट तक चली आंधी के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और लोगों को काफी परेश...