फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद और पलवल जिले में पिछले करीब दस वर्षों के दौरान एक हजार से अधिक अवैध कॉलोनियां काटे जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच में सामने आई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर ब्यूरो की टीम अब पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। ब्यूरो की टीम संबंधित विभागों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार ब्यूरो की टीम फरीदाबाद और पलवल में विकसित हुई इन अवैध कॉलोनियों के पीछे की परिस्थितियों और जिम्मेदार विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी जुटा रही है।जांच सात बिंदुओं को आधार बनाकर की जा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां किस प्रकार विकसित हो गईं और संबंधित विभागों ने समय रहते इन्हें र...