मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी में चीफ फाइसेंस ऑफिसर (सीएफओ) के पद पर बहाली होगी। इसको लेकर मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी ऋतुराज प्रताप सिंह की ओर से विज्ञापन निकाला गया है। सीएफओ के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। सीएफओ का मासिक वेतन सवा लाख रुपये होगा। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख सात मई है। यह बहाली एक साल के लिए होगी। यह भी पढ़ें- हिंदी अनुवादक के 84 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...