फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में चैत्र नवरात्र श्रद्धा और भक्ति के साथ कंजक पूजन के साथ संपन्न हो गए। नवमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष हवन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आहुति डालकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात भंडारों का आयोजन किया गया। स्मार्ट सिटी में 40 से अधिक जगहों पर भंडारों की कतारें देखी गई। नवमी के दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हवन-पूजन के बाद कंजक पूजन की परंपरा निभाई गई। श्रद्धालुओं ने छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए, तिलक लगाया और उन्हें हलवा-पूरी व चने का प्रसाद खिलाया। इसके बाद कंजकों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। शहर में करीब 40 से अधिक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान तिको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.