फरीदाबाद, जनवरी 13 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न सेक्टरों, कॉलोनियों और गांवों में लोगों ने अलाव जलाकर अग्नि की पूजा की और मूंगफली, रेवड़ी, तिल, गजक व पॉपकॉर्न अर्पित कर परिवार व समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लोहड़ी के अवसर पर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शाम ढलते ही लोग पारंपरिक पंजाबी गीतों पर झूमते नजर आए। सुंदर मुंदरिये हो जैसे लोकगीतों से माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। बच्चों ने लोहड़ी की परिक्रमा कर खुशियां मनाईं और बड़ों से आशीर्वाद लिया। शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक तरीके से मनाया गया शहर के कई शिक्षण संस्थानों में भी लोहड़ी पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों मे...