सहारनपुर, मार्च 30 -- सहारनपुर। सहारनपुर स्मार्ट सिटी को नोएडा में आयोजित 33वें कॉन्कलेव इंडिया स्मार्ट सिटीज एक्सपो 2026 में "कामकाजी महिलाओं को मजबूत करने के लिए स्मार्ट पहल" श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शहर में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए वूमेन हॉस्टल प्रोजेक्ट के लिए प्रदान किया गया। कॉन्कलेव से लौटकर स्मार्ट सिटी कंपनी सचिव शंकर तायल ने सम्मान चिह्न और प्रमाणपत्र स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त शिपू गिरि को सौंपा। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिपू गिरि ने कहा कि यह परियोजना कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि वूमेन हॉस्टल को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया...