फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- -पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 25 प्रतिशत दाखिलो में आई गिरावट - अध्यापकों का घर-घर अभियान और सरकारी सुविधाएं भी अभिभावकों को बच्चे के दाखिले के लिए प्रोत्साहित नहीं कर पा रही------फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में इस बार दाखिलों में आई भारी गिरावट ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में करीब 25 प्रतिशत कम दाखिले हुए हैं, जिससे साफ है कि अभिभावकों सरकारी स्कूलों से मोह भंग हो गया है। वह अपने बच्चों का दाखिला नहीं कर रहा है। बता दें कि 26 हजार से अधिक बच्चों और उनके अभिभावकों का सरकारी स्कूलों से मोहभंग हो रहा है।जिले के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से प्रवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में पढ़ाई के साथ दाखिले किए जा रहे हैं। इस...