स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में खेलों का माहौल तैयार होगा
फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में अब खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने जिले के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों को खेल सुविधाओं के विकास के लिए एक-एक लाख रुपये का अनुदान जारी किया है। इस राशि से स्कूलों के खेल मैदानों का विकास और रखरखाव करने के साथ विद्यार्थियों के लिए आवश्यक खेल उपकरण खरीदे जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूलों को पत्र भी जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अनुदान मिलने से स्कूलों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। जिन स्कूलों में मैदान उपलब्ध हैं, वहां मैदान के रखरखाव, सफाई और समतलीकरण सहित अन्य जरूरी कार्य कराए जा सकेंगे। वहीं, विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.