फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के विकास को गति देने के लिए 988 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की बैठक में बजट को मंजूरी दी। इससे सीवरेज, पानी, सड़क और हरित विकास में बड़े बदलाव होंगे।दरअसल, सूरजकुंड में शाम साढ़े चार बजे से रात दस बजे तक हुई बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।85 करोड़ से एसटीपी अपग्रेड, पानी का होगा पुनः उपयोगमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतापगढ़, मिर्जापुर और बादशाहपुर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को 85 करोड़ रुपये की लागत से...