फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के लोगों ने एक बार फिर रक्तदान के क्षेत्र में प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्मार्ट सिटी के लोग रक्तदान में सदैव अग्रणी रहते हैं। हाल ही में जारी प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में सबसे अधिक रक्तदान फरीदाबाद जिले में दर्ज किया गया है। जिले में पिछले वर्ष 77440 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम दूसरे स्थान पर रहा, जहां 70402 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वहीं फरीदाबाद मंडल के अन्य जिलों में भी लोगों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाई। पलवल जिले में 13799 यूनिट और नूंह जिले में 8896 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान शिविरों में भी फरीदाबाद अव्वल रक्तदान शिविर आयोजित करने के मामले में भी फरीदाबाद प्रदेश में सबस...