फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित पुष्प मेला रविवार को संपन्न हो गया। पुष्प मेले के अंतिम दिन फूलों की सुंदरता देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम बेहद खुशनुमा हो गया, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई। परिवार सहित बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और रंग-बिरंगे फूलों के बीच समय बिताया। निगम प्रशासन की ओर से पहली बार सेक्टर-12 टाउन पार्क में इस पुष्प मेले का आयोजन किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा। स्मार्ट सिटी के लोगों ने विभिन्न तरह के फूलों और पौधों को देखने के साथ उनकी खरीदारी भी की। निगम की ओर से मेले में करीब 35 किस्म के फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इन फूलों की सुंदरता और खुशबू ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। मेले में शहर के कई नर्सरी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.