फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के निवासियों को इस सप्ताह भी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के दौरान दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जो सामान्य से कम माना जा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण दिन के समय भी गर्मी का असर कम महसूस होगा। वहीं रविवार को भी शहर में मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में घने बादल छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.