फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं, जिसे लेकर स्मार्ट सिटी के मंदिरों और घरों में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है। शहर के 100 से अधिक मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही श्रद्धालु अपने घरों में माता का दरबार सजाकर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा करेंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार से मंदिरों के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि श्रद्धालु किसी भी समय माता के दर्शन कर सकें। सुबह 7 बजे विशेष रूप से ज्योत प्रचंड की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर समितियों के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर व्...