धनबाद, जून 1 -- गोविंदपुर-बलियापुर रोड स्थित स्मार्ट सिटी के निकट रविवार शाम एक अनियंत्रित पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार कोयला छाई चुनने वाली 16 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें नौ महिलाओं को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पांच घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक महिला को स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। घायलों में बंसती देवी और अशांति देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के सिर में गहरी चोट लगी है। अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के बाद उन्हें सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। जानकारी के अनुसार सिंदरी से कोयला छाई लेकर जेएच-01बी/7996 नंबर की पिकअप वैन जीटी रोड के रास्ते विष्णुगढ़ (हजारीबाग) जा रही थी। वाहन में कोयला छाई चुन...