स्मार्ट सिटी के करीब दो हजार ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को कराया जाएगा ब्रिज कोर्स
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । शिक्षा विभाग ने स्कूल छोड़ चुके जिले के करीब दो हजार बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। विभाग ने ड्रॉप आउट बच्चों के लिए चलाए जाने वाले ब्रिज कोर्स की अवधि बढ़ाकर अब नौ महीने कर दी है। पहले यह कोर्स छह महीने का होता था। विभाग का मानना है कि अधिक समय मिलने से बच्चों को शैक्षणिक और मानसिक रूप से बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा, ताकि उन्हें उनकी आयु के अनुसार कक्षा में आसानी से दाखिला दिलाया जा सके। ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा से स्कूल लेकर आना जिले के शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। हर वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को स्कूल वापस लाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन वह प्रयास सफल नहीं हो पाते। ड्राॅप आउट बच्चे पढ़ाई में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.