गोरखपुर, दिसम्बर 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति को लेकर आयुक्त सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने पर बल दिया। कहा कि जिन परियोजनाओं में कार्य प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तत्काल गति बढ़ाएं और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि साल 2020-21 में 50.52 करोड़ से इन्टैलीजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.