स्मार्ट सिटी की नई सड़क खोदने पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक को नोटिस
बरेली, मई 14 -- स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 137 करोड़ की लागत से बनाई गई स्मार्ट सड़कों की सूरत नगर निगम के जलकल विभाग ने बिगाड़ दी है। बिना सूचना दिए सीवर लाइन डालने के लिए सड़क, फुटपाथ को खोद दिया गया है। इससे करोड़ों रुपये की सड़क को नुकसान हुआ है। बरेली स्मार्ट सिटी ने जलकल महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर दिया है। नुकसान की भरपाई करने की चेतावनी दी है। स्मार्ट सिटी की रोड संख्या 11 चौकी चौराहे से हेड पोस्ट आफिस, वुडरो स्कूल से एडीजी कार्यालय कैंटोमेंट बोर्ड के बीच सड़क और फुटपाथ को बिना अनुमति जलकल विभाग ने खोद दिया। यह भी पढ़ें- योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश इस लापरवाही पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। सड़क क्षतिग्रस्त करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सीवर लाइन डालने और मरम्मत कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.