भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरी अध्ययन के लिए विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन अब टीम के आगमन की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह टीम बुधवार को भागलपुर पहुंच रही है। तिथि में हुए बदलाव के बाद निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार टीम बुधवार सुबह पूर्णिया से भागलपुर पहुंचेगी। इस दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन और भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।विश्व बैंक की टीम बुधवार सुबह नौ बजे सबसे पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत नवनिर्मित सीढ़ी घाट का निरीक्षण करेगी। यहां किए गए कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता को टीम बारीकी से परखेगी। यह भी पढ़ें- अंग्रेजों के जमाने की टाउन प्लानिंग देख दंग रह गयी वर्ल्ड बैंक की टीम इसके बाद सुबह 11 बजे नगर निगम के समीक्षा कक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.