स्मार्ट सड़क तैयार होते ही फुटपाथ पर कब्जा, शाम को गुजरना तक मुश्किल
शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। अहमद उल्ला शाहिद पार्क तिराहे से तेल टंकी रोड स्थित लिबास टेलर्स तिराहे तक बनाई गई स्मार्ट सड़क लगभग तैयार हो गई है। सड़क बनते ही फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण शुरू हो गया। दुकानों के बाहर वाहन खड़े किए जाने और फुटपाथ पर लोडिंग-अनलोडिंग होने से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय हालात ऐसे हो जाते हैं कि बाइक निकालना तक मुश्किल हो जाता है। करीब 4.8 करोड़ रुपये की लागत से बनी लगभग 400 मीटर लंबी इस सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया गया है। परियोजना के तहत सड़क का डामरीकरण, ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को भूमिगत करना, एचडीपीई पाइप डालकर केबल डक्ट बनाना, सीवर और वाटर लाइन को व्यवस्थित करना, फुटपाथ निर्माण, स्ट्रीट लाइट और कैरिजवे का सुदृढ़ीकरण कराया गया है। सड़क के दोनों ओर फैंसी लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.