आगरा, अप्रैल 27 -- ग्राम पंचायत अकोला के अकोला विद्युत फीडर के गांवों के लोगों ने स्मार्ट विद्युत मीटर को हटवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा है कि अकोला, उधरथोक, रामनगर, नगला परमाल, नगला जयराम आदि गांवों में किसान, मजदूर, बेरोजगार लोग निवास करते हैं। विद्युत उपभोक्ता हर माह बिल जमा करने में असमर्थ रहते हैं। स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से दौड़ रहा है जिसकी वजह से भारी बिल आ रहा है। गांव में लगे सभी स्मार्ट मीटर तत्काल हटाएं जाएं। इस दौरान अरविंद चाहर, प्रभात कुमार, यदुवीर सिंह, शिवा शर्मा, वीरेन्द्र गौड़, सीपी, दयाराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.