आगरा, अप्रैल 22 -- कस्बा में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी राकेश कुमार ने कस्बा में भ्रमण कर उन उपभोक्ताओं से संपर्क किया, जिनके स्मार्ट मीटर माइनस में चल रहे थे। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि समय पर रिचार्ज न होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है और रिचार्ज कराने के बाद ही बिजली बहाल की जा सकती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिल जमा करने के कुछ ही समय बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाती है। जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होती। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं के मौके पर ही रिचार्ज कराए गए और उनकी विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी समय पर भुगतान और रिचार्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया जिससे उन्हें निर्बाध बिजली मिल सके।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.