गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के सेक्टर-75 स्थित एसपीआर के नजदीक शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्मार्ट वर्ल्ड डेवलपर्स की निर्माण सामग्री परीक्षण (टेस्टिंग) लैब में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने देखते ही देखते पूरी लैब और वहां बने अस्थायी शेड को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार इस लैब में निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांची जाती है। यह भी पढ़ें- एनआईसी के दफ्तर में आग लगने से अफरातफरी दोपहर के वक्त अचानक लैब के मुख्य इलेक्ट्रिकल पैनल से धुआं उठने लगा। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लैब ...