स्मार्ट लाइटिंग से हाईवे पर वन्य जीव होंगे सुरक्षित
नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली। जंगलों से गुजरने वाले हाईवे को वन्यजीवों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार 'प्रोजेक्ट नाइट-आई' के तहत पहली बार स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम विकसित कर रही है। यह तकनीक जरूरत पड़ने पर ही रोशनी करेगी। इससे वन्यजीवों के इकोसिस्टम (नैसर्गिक आवास) को सुरक्षित बनाया जाएगा। साथ ही 80 फीसदी बिजली की भी बचत होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह इंटेलीजेंट डार्कनेस कंट्रोल सिस्टम मुख्य रूप से डिमांड-बेस्ड इल्यूमिनेशन के सिद्धांत पर आधारित है। इसके तहत हाईवे के खंभों पर रडार सेंसर, थर्मल कैमरे लगाए जाते हैं। ये सेंसर 500 मीटर से एक किलोमीटर की रेंज में वाहन की गति, ध्वनि या हीट सिग्नेचर को पहचान लेते हैं। जिससे आगे के दो किलोमीटर के हाईवे पर स्मार्ट लाइट कंट्रोलर्स को सिग्नल भेजकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.