फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद,। मंगलवार को जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों के निर्माणाधीन परियोजनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अगले साल तक सभी प्रोजेक्ट पूर्ण कर लिए जाएं तथा शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकसित हो तथा नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। शहर साफ स्वच्छ एवं जाम मुक्त बनाना है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी एवं महापौर कामिनी राठौर के साथ मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया। 9.77 करोड़ की लागत से बन रहे हॉल का निर्माण एक जुलाई 2026 तक होना है। जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त हो रही ईंट, सीमेंट एवं मोरम की गुणवत्ता को देखने के बाद में कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर के विकास के लिए...