इटावा औरैया, मार्च 14 -- बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। यही स्मार्ट मीटर फिर प्रीपेड मीटर में बदल रहे हैं । इस समय शहरी क्षेत्र में लगभग 10000 मीटर प्रीपेड मीटर में बदल गए है। उनकी व्यवस्था यह है कि इसमें बैलेंस खत्म होने पर बिजली सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी। इसकी सूचना भी मोबाइल पर आएगी। इसे लेकर जब कई उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद हो गई तो वह परेशान हो गए और जानकारी लेने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें बताया गया कि मीटर प्रीपेड हो चुका है और बिजली आगे लेने के लिए रिचार्ज कराना पड़ेगा और बैलेंस भी बनाए रखना पड़ेगा। इसे लेकर शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद बिजली विभाग के कार्यालय में कई उपभोक्ता पहुंचे जिन्हें वहां अधिकारियों ने पूरी जानकारी दी और स्मार्ट ऐप को डाउनलोड भी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.