रामपुर, अप्रैल 27 -- रामपुर। जिले में उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे स्मार्ट मीटर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इसको लेकर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र प्राप्त होने के बाद विभाग का कहना है कि उनके सुक्षाव को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आदेश प्राप्त होने के बाद ही हटाने का निर्णाय लिया जाएगा। बिजली विभाग की ओर से प्रदेशभर में उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा था। इसमें तमाम शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं मीटरों में गड़बड़ी, तो कहीं रिचार्ज को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर नई अधिसूचना लागू न करने पर अवमानना याचिका दायर, UPPCL की बढ़ेंगी मुश्किलें? जिस कारण उपभोक्ताओं के घरों एवं प्रतिष्ठा...