देवरिया, अप्रैल 22 -- बरहज(देवरिया), हिंदुस्तान टीम। स्मार्ट मीटर से मनमाने बिल को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्मार्ट मीटर बदलने और मनमाने बिल के संशोधन की मांग को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया। दो घण्टे तक हंगामा होता रहा। हालांकि अफसरों के न मिलने से महिलाएं मायूस लौट गई। महिलाओं का कहना था कि विभाग और मीटर लगाने वाली कम्पनी की मिलीभगत से हम लोगों को लूटा जा रहा है। कोई हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। शनिवार को एसडीओ ने मीटर को बदलने का भरोसा दिया था। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर महिलाओं ने जताया रोष महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर महीने वास्तविक खपत से अधिक बिल आ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.