उरई, अप्रैल 13 -- माधौगढ़, संवाददाता। स्मार्ट मीटर को हटाने को लेकर सोमवार को तीन मोहल्ला के एक सैकड़ा उपभोक्ताओं ने चितौरा चौराहा पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे के बाद, तहसीलदार गौरव कुमार,नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार,जेई बिजली रमेश चंद्र मिश्रा के समस्या के समाधान के आश्वासन पर जाम खुल सका। मालूम हो कि कस्बा के मोहल्ला पटेल नगर, मालवीय नगर, उत्तरीय मालवीय नगर में बिजली निगम ने लगभग एक सैकड़ा उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए । उपभोक्ता संगीता ,शैलेन्द्र कुमार, रागिनी,राहुल आदि ने बताया कि स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आ जाते हैं। यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, प्रदर्शन बिजली अचानक बंद हो जाती है।उपभोक्ताओं रानी देवी,का कहना है कि तेज आंधी के दौरान पटेल नगर में ...