बस्ती, मई 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। स्मार्ट मीटर को लेकर अब गांव-गांव विरोध बढ़ता जा रहा है। जहां पहले से स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें हटवाने के लिए जहां ग्रामीण मुखर हो रहे हैं, वहीं जहां मीटर लगाने के लिए टीम पहुंच रही है, वहां ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी अपना लक्ष्य पूरा करने को लेकर परेशान हैं। रुधौली संवाद सूत्र के अनुसार शनिवार को रुधौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में धंसा ग्राम पंचायत के बिजली उपभोक्ता पहुंचे और स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि उनके कनेक्शन पर पहले से ही मीटर लगा हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। ग्रामीण मांग कर रहे थे कि उनका स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराना मीटर रहने दिया जाए। धंसा गांव के अब्बास अली ने बताया कि कि उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.