स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को महिलाओं का हंगामा
बागपत, मई 4 -- बागपत। बागपत में ठाकुरद्वारा मोहल्ले की झंकार गली की महिलाओं ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे की बीच स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई। महिलाओं ने अधिशासी अभियंता अमित कुमार से नोकझोंक भी की। महिलाओं का कहना है कि पुराने मीटर के समय उनका बिजली बिल लगभग 500 रुपये आता था, जबकि स्मार्ट मीटर लगने के बाद केवल 15 दिनों में ही करीब 1000 रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार रिचार्ज कराने की मजबूरी से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वे मेहनत-मजदूरी कर महीने की शुरुआत में ही वेतन पाती हैं, लेकिन 10-10 दिन में रिचार्ज कराने से घर का बजट बिगड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हजार-हजार रुपये लेकर घरों पर लगाए स्मार्ट मीटर उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.