स्मार्ट मीटर हटाकर फिक्स बिल लागू करने की मांग
बिजनौर, मई 4 -- धामपुर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिराज सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम स्मृति मिश्रा को सीएम से संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर हटाकर फिक्स बिल लागू करने, वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज किराए में छूट देने, सरकारी अस्पतालों में बिजली जाने पर जनरेटर हेतु डीजल की व्यवस्था कराने, आधार संशोधन केंद्र बढ़ाने, गुलदार व जंगली जानवरों से निजात दिलाने, अस्पतालों में डॉक्टरों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कर रात्रि ड्यूटी लगाने की मांग की गई। इस दौरान चौधरी हरिराज सिंह, विजय सिंह, विजयपाल सिंह, पंडित रामेश्वर प्रसाद शर्मा, रूपचंद सिंह, पंडित विनोद कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, प्रेमराज सिंह रहे। यह भी पढ़ें- ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.