स्मार्ट मीटर हटवाने को अधीक्षण अभियंता दफ्तर पर प्रदर्शन
बिजनौर, मई 6 -- बिजनौर मोहल्ला कस्साबान निवासी महिलाएं एकत्र होकर स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए अधीक्षण अभियंता दफ्तर पहुंची और प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद भारतेंद्र के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपकर पुराने मीटर लगवाने की मांग की गई।मांग पत्र में कहा गया है, कि उनकी दलित व मुस्लिम बस्ती में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं जिसका रिचार्ज नहीं होने पर बिजली कट जाती है। दोनों ही समुदाय के लोग इस स्थिति में नहीं हैं, कि जल्दी-जल्दी रिचार्ज करा सकें। महंगाई के दौर में इतना अधिक बिल जमा करने में वे लोग समर्थ नहीं हैं। महिलाओं में रिजवाना, शहनाज, मुन्नी देवी, यशोदा देवी, सुनीता, हलीमा, सरिता, शारदा, लक्ष्मी आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.