गोंडा, मार्च 30 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के निजी होटल मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें छोटे व मझोले व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव रखे गए। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में मध्यांचल विद्युत वितरण खंड द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के प्रीपेड मीटर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इससे आम जनमानस व व्यापारी वर्ग सभी का कार्य प्रभावित होता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अचानक ही बिना किसी पूर्व सूचना के आपूर्ति बाधित हो जाने पर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में यूपी सरकार को जनहित में सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए। इसके संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की आवश्यकता है। जिला महामंत्री शिव कुमार सोनी ने कहा कि न...