मऊ, अप्रैल 30 -- मधुबन,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी और अत्यधिक बिजली बिल आने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अखिलेश सिंह राठौर ने एसडीओ से मुलाकात कर उपभोक्ताओं की समस्या के तत्काल निस्तारण की मांग की। ग्राम पंचायत कुतुबपुर धनेवा निवासी राम नरेश चौहान पुत्र शंकर चौहान ने सपा नेता अखिलेश सिंह राठौर को अपनी व्यथा सुनाई। उपभोक्ता ने बताया कि उनके बीजली कनेक्शन नंबर 3976619000 से घर में केवल दो एलईडी बल्ब और एक पंखा चलता है, जिसमें उनके साथ उनके वृद्ध माता-पिता रहते हैं। सीमित बिजली उपयोग के बावजूद, स्मार्ट मीटर खराब होने के बाद से प्रतिदिन 100 से 150 रुपये का बिल आ रहा है, जो कि पूरी तरह से मानक के विपरीत है। उपभोक्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अखिलेश सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.