शाहजहांपुर, मार्च 18 -- जिले में प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली कटने को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ने लगी है। मंगलवार को बहादुरगंज डिवीजन कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए और बिना सूचना बिजली काटे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि अचानक सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे पानी और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो गए। शिकायत करने पर जेई ने बताया कि सभी के प्रीपेड मीटर हैं और बकाया न होने पर ही बिजली चालू रह सकती है। भुगतान न होने पर लखनऊ से सप्लाई काट दी जाती है। इस पर उपभोक्ताओं ने तत्काल बिजली चालू करने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि बिना बिल जमा किए सप्लाई बहाल नहीं हो सकती। एसडीओ आदर्श राज ने बताया कि बिल जमा होने के बाद ही मध्यांचल से बिजली दोबारा जोड़ी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.