शामली, अप्रैल 2 -- शामली। गुरूवार को विद्युत उपभोक्ताओं ने सिटी बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया।उन्होने स्मार्ट मीटर के तहत विद्युत विभाग पर बिना पूर्व नोटिस के ही विद्युत कनेक्शन बंद करने का आरोप लगाया। साथ ही एडवांस पेमेंट जमा कराने को गलत करार देते हुए पुराने मीटर की लगवाये जाने की मांग की है। इस दौरान उपभोक्ताओं में विद्युत बिल जमा करने को लेकर मारामारी मची रही। पिछले एक महीने से विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरों से अचानक बिजली गुल हो जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर अब एडवांस टैक्नोलोजी के कारण बकाया बिल जमा न होने पर अचानक बंद हो जाते है। जिसको लेकर करीब 15 दिन पूर्व भी उपभोक्ताओं ने सिटी बिजलीघर पर आधी रात तक हंगामा किया था। गुरूवार को भी दर्जनों की संख्या में उपभोक्ता सिटी बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.