शामली, अप्रैल 4 -- शामली। शहर में स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को इस समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने सिटी बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया गया। वही बिजली कटने के डर से परेशान उपभोक्ताओं की देर शाम तक बिजली बिल जमा कराने को लेकर लंबी लंबी लाईने लगी रही। जब से स्मार्ट मीटर लगे है तब से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कभी बिजली बिल न आने की समस्या तो कभी अचानक बत्ती गुल हो जाने से उपभोक्ता परेशान हो चुके है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद उनके घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि भुगतान के बाद भी स्मार्ट मीटर अपडेट नहीं हो रहे, जिससे कनेक्शन कटे हुए हैं और उन्हें अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.