हापुड़, मई 2 -- तहसील क्षेत्र में लगे स्मार्ट बिजली मीटर इन दिनों उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। मीटरों की कथित तेज रफ्तार और बेतहाशा बढ़कर आ रहे बिजली बिलों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। भारी-भरकम बिलों से परेशान उपभोक्ताओं का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब वे उपजिलाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने लगे। ग्राम डोमाटिकरी निवासी शिव कुमार ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है, लेकिन इस बार विभाग ने दो महीने का करीब 45 हजार रुपये का बिल भेज दिया है। जबकि उनके घर में इतनी बिजली खपत संभव ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटर में तकनीकी खराबी हो सकती है और इसे तत्काल बदला जाना चाहिए। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.