गौरीगंज, अप्रैल 7 -- गौरीगंज। संवाददाता विद्युत महकमे की स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। हालात यह हैं कि समय से बिजली बिल जमा करने के बावजूद उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जिम्मेदार वितरण निगम या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। विद्युत कर्मियों की लापरवाही और विभागीय धांधली से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।नहीं हो पा रहा समस्या का समाधानजिले में बिजली के 3 लाख 42 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से 77430 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया गया है। ये स्मार्ट मीटर ही उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। सैकड़ों उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी की शिकायत लेकर अधीक्षण अभियंता से लेकर एसडीओ कार्यालय तक भटक रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.