हरदोई, अप्रैल 16 -- मल्लावां। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं। खासकर भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और रिचार्ज से जुड़ी समस्याओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि रात में किसी का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो तुरंत बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि देर रात रिचार्ज कहां कराया जाए। इस वजह से कई परिवारों को पूरी रात अंधेरे और गर्मी में गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- दावे फेल, झटपट पोर्टल पर नहीं पोस्टपेड मीटर का विकल्प स्थानीय उपभोक्ता कमलेश कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश, दिनेश और सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल भी पहल...