मेरठ, मार्च 24 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने स्मार्ट मीटरों को लेकर परेशान हो रहे उपभोक्ताओं की दिक्कत को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। कहा कि 30 मार्च को इन समस्याओं को लेकर एवं प्रीपेड मीटर वापस लेने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता दफ्तर विक्टोरिया पार्क पर धरना प्रदर्शन करेंगे और अफसरों का घेराव करेंगे। बताया कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों /उपभोक्ता की लाइट कट रही है। विभाग के प्रीपेड मीटर के सर्वर काम नहीं कर रहा है। प्रीपेड मीटर के एप में जमा करने के बाद पेमेंट अपडेट नहीं हो रही है। पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट का डिटेल उपभोक्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उपभोक्ता परेशान है और अधिकारी-कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कनेक्शन पीडी करने पर फाइनल पीडी बिल बनाने में भारी...