महोबा, अप्रैल 28 -- महोबा, संवाददाता। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। विद्युत सब स्टेशन में सुबह से शाम परेशान उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंच रहे है। विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए शिविर लगाया गया है जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने का काम हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर में मनमाने तरीके से बिल आ रहे है। कीरत सागर उप केंद्र में इन दिनों स्मार्ट मीटर से परेशान लोग पहुंच रहे है। शेखूनगर निवासी हफीज ने बताया कि शनिवार को बिजली कटने पर पांच हजार रुपये बिल जमा किया अब सोमवार को फिर से बिजली कट गई है। यह भी पढ़ें- दावा 18 घंटे का मिल रही 12 घंटे बिजली कर्मचारी अब बकाया बिल जमा करने के बाद आपूर्ति बहाल करने की बात कह रहे है। मलकपुरा निवासी मनोज कुमार का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.