प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भागीपुर गांव की सैकड़ों महिलाओं ने स्मार्ट मीटर में प्रतिदिन भुगतान की बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए शनिवार को विद्युत वितरण खंड डिवीजन रानीगंज पहुंचकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उनसे अपनी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उपकेंद्र पर सैकड़ों महिलाओं के समूह को देखकर बिजली प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद विभाग की ओर से बिजली काट दी जाती है। एडवांस रुपये जमा करने के बाद भी सप्लाई जल्दी नहीं बहाल होत। साथ ही प्रतिदिन स्मार्ट मीटर का भुगतान दोगुना हो जाता है। यह भी पढ़ें- बढ़े बिजली बिलों पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने घेरा दफ्तर जिसे लेकर महिलाओं में आक्रोश था। उपकेंद्र पर महिलाएं बिजली विभाग के कर्म...