हमीरपुर, अप्रैल 15 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने बुधवार को पावर हाउस में जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को वार्ड छह की महिलाएं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित ज्ञापन देने के लिए पावर हाउस पहुंची थीं। यहां एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.