कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता जिला पंचायत परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने किया। इस दौरान बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, खराब बीज वितरण और आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में सबसे अधिक गूंज बिजली विभाग के खिलाफ सुनाई दी। जिला उपाध्यक्ष एके दुबे ने बताया कि उनसे मात्र 18 दिन का 8 हजार रुपये का बिजली बिल वसूला जा रहा है। इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए किसानों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी समस्या समाधान में असमर्थता जताते हैं, जिससे किसानों में रोष है। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। आरोप लगाया कि ब्लॉक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.