बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया। अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल ने उपभोक्ताओं से अपने परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने की अपील की है। बताया कि इससे राष्ट्र हित में ऊर्जा की बचत होगी तथा इसी व्यवस्था से स्मार्ट उत्तर प्रदेश बनाने का सपना सकार होगा। बताया कि उपभोक्ता निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पाजिटीव बैलेंस बनाये रखें। बिजली की खपत के हिसाब से मोबाईल के तर्ज पर स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करें। इसके लिए वह यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप्प के माध्यम से प्रति घण्टे रियल टाईम में बैलेंस और खपत की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप्प सरकारी नियमों के अनुसार डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करता है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट हुए उपभोक्ता, एप से खुद करने लगे मीटर रिचार्ज स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर कार्य करता है, भविष्य में सोलर ऊर्जा के लिए भी उपयुक्त है और बैलेंस रिचार्ज क...